परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित एक आभूषण सह बर्तन की दुकान में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से आग लगने से करीब 60 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस मामले में दुकानदार संजय प्रसाद ने अंचल कार्यालय एवं थाना को सूचना दी है।उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम दुकान बंद कर घर जा रहे थे।
दुकान में आग की लपट दिखाई दी। जब दुकान खोला तो उसमें सामान जलता दिखाई दिया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। कुछ देर में अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। दुकानदार के अनुसार इस अगलगी में करीब 60 हजार से अधिक की संपत्ति को नुकसान हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…