परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई के सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह को विद्यालय संचालन तथा कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही 24 घंटे के अंदर नरहरपुर मध्य विद्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया है।
इस मामले प्रखंड शिक्षक नियोजन के सचिव सह बीडीओ और सदस्य सह बीईओ रीता कुमारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह को पत्र भेजा है तथा इसकी सूचना जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी को भी दे दिया है। पदाधिकारीद्वय ने बताया कि फिलहाल बाला उत्क्रमित मध्य विद्यालय का कार्य संचालन वरीय शिक्षक करेंगे तथा चंद्रकांत सिंह द्वारा 24 घंटे के अंदर संबंधित विद्यालय में योगदान नहीं करने पर उनके विरुद्ध नियोजन इकाई द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अन्य शिक्षकों में हड़कंप है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…