परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को रामदेव विचार मंच के सौजन्य से पूर्व सांसद रामदेव सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि रामदेव बाबू स्वतंत्रता आंदोलन के सतत प्रहरी, सहकारिता आंदोलन के प्रणेता तथा समाजवादी विचारधारा के पोषक थे। उन्होंने रामदेव बाबू को परिवारवाद, जातिवाद, सांप्रदायवाद के घोर विरोधी बताते हुए उनकी सादगी और कुशल व्यवहार पर प्रकाश डाला।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में रामदेव विचार मंच के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि रामदेव बाबू स्वतंत्रता सेनानी थे, देश आजाद हुआ तो उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। वे पूरे क्षेत्र को अपने परिवार जैसे मानते थे और सेवा भावना से क्षेत्र का नेतृत्व किया। वे अपने परिवार के किसी भी सदस्य को राजनीति में नहीं आने दिया, इसके वे घोर विरोधी थे। सभा को प्रमोद सिंह, ललितेश्वर राय, गणेश दत्त पाठक,सुबोध सिंह, बब्बन तिवारी, कमलेश्वर ओझा, लक्ष्मण सिंह, अमिताभ सिंह, राजेश कुमार, विवेक ओझा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…