परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित मध्य सह उच्च विद्यालय में सोमवार को कक्षा सात के दो छात्र किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इसमें एक छात्र घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय लोग बड़हरिया अस्पताल ले ही जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजन व ग्रामीण विद्यालय पहुंच हंगामा करने लगे। मृतक की पहचान रामपुर निवासी गुड्डू सिंह के पुत्र पंकज कुमार (15) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामपुर स्थित मध्य सह उच्च विद्यालय में रामपुर निवासी पंकज कुमार और गोलू अली कक्षा सात में पढ़ते हैं।
सोमवार को दोनों किसी बात को ले आपस में भिड़ गए। इस दौरान चोट लगने से पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल पंकज कुमार को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर बता सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में पंकज कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण विद्यालय में हंगामा करने लगे। हंगामा की सूचना मिलते ही जामो थाना की पुलिस विद्यालय पहुंच छात्र गोलू अली, प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र प्रसाद एवं एक सहायक शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। वहीं पुलिस शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…