परवेज अख्तर/सीवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के हरायपुर खेल मैदान में शनिवार को टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रामपुर बनाम भीखमपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें रामपुर की टीम 42 रन से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। खेल के आरंभ में टूर्नामेंट के आयोजक आदित्य कुमार सिंह, मुख्य अतिथि युवराज सुधीर सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह, उपप्रमुख प्रेम राजन सिंह उर्फ टिंकू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम, बृजेश सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया।
टास जीतकर रामपुर की टीम 20 ओवर में 183 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी भीखमपुर की टीम 141 रन पर सिमट गई। इस प्रकार रामपुर की टीम 42 रन से विजयी घोषित की गई। विजेता टीम को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि युवराज सुधीर सिंह ने पांच-पांच हजार रुपये एवं टूर्नामेंट के आयोजक आदित्य कुमार सिंह को 10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा अतिथियों द्वारा मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दोनों टीम के खिलाड़ियों को चांदी के कलम व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…