नौतन में किशोर को गोली लगने के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन अहीर टोली में 27 जनवरी को गोली लगने से गांव के कृष्णा पांडेय का पुत्र रितेश पांडेय घायल हो गया था। उसका इलाज स्थानीय एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। इस मामले में घायल किशोर की मां अयावती देवी ने नौतन थाने में शनिवार को आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।

उसने आवेदन में कहा है कि मेरा पुत्र 27 जनवरी की रात गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। वह भोजन करने के बाद घर लौट रहा था तभी रास्ते में किसी बदमाश द्वारा फायरिंग करने से मेरे पुत्र के दाहिने पैर में गोली लग गई इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।

एक सप्ताह में दो फायरिंग की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय :

थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दो व्यक्ति की गोली लगने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गलिमापुर में बदमाशों ने 22 जनवरी को प्रखंड प्रमुख मीरा देवी के पति राजेश पांडेय को गोली मारकर घायल कर दिया था। उनका इलाज पटना एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में घायल राजेश पांडेय द्वारा पटना में दिए गए फर्द बयान के आलोक में सागरा निवासी गोलू सिंह,रंजीत सिंह सहित तीन लोगों को आरोपित किया गया है। एक सप्ताह बीतने के बावजूद किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अभी इस कांड के उद्भेदन में लगी है तभी 27 जनवरी की रात बदमाशों द्वारा फायरिंग करने से नौतन अहीर टोली निवासी कृष्णा पांडेय के पुत्र रितेश पांडेय घायल हो गया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026