बसंतपुर: दिनदहाड़े हथियार के बल पर सीएसपी संचालक को लूटा

  • लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक सवार अपराधी आराम से मदारपुर की तरफ भाग निकले
  • अज्ञात अपराधियों ने बाइक को ओवरटेक कर मारी टक्कर
  • घटना को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हुए अपराधी
  • 03 लाख रुपए की सीएसपी संचालक से हुई लूट
  • 02 अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मलमालिया-महम्मदपुर एनएच-331 पर रामपुर गांव के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक से 3 लाख रुपए लूट लिए। घटना मंगलवार शाम की है। लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के बाला गांव निवासी नागेश्वर राय के बेटे गोल्टू कुमार की मदारपुर बाजार पर सीएसपी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अपने एक साथी के साथ वह बाइक से बसंतपुर मुख्यालय के सेंट्रल बैंक की शाखा से रुपए निकालने पहुंचा। रुपए की निकासी के बाद दोनों उसे बैग में रखकर मदारपुर की तरफ चल पड़े। अभी रामपुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए।

इसी बीच ओवरटेक करने वाली बाइक के पीछे बैठा अपराधी ने गोल्टू कुमार को हथियार भिड़ा बैग लूट लिया। इसके बाद दोनों अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से मदारपुर की तरफ भाग निकले। सीएसपी संचालक ने लूट की घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने घटना की छानबीन शुरू की। पुलिस बैंक का सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ सीएसपी संचालक ने एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस घटना के बाद हाईवे से सफर करने वाले राहगीरों में डर समा गया है। सभी पुलिस की लुंजपुंज व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026