परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट स्थानीय बाजार में बुधवार को तीन युवक बीच बाजार में एक महिला को रुमाल में रखे कागज देकर पचास हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गए। महिला ने जब रुमाल में रखे रुपये को खोला तो उसके होश उड़ गए। रुमाल में रुपये के बदले कागज का बंडल बनाकर बांधा गया था। इसे देखते ही महिला चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज सुन लोग इक्कट्ठा हो गए।
ठगी की शिकार हुई महिला भगवानपुर हाट नोनिया टोली के दशरथ महतो की पत्नी चंद्रावती देवी अपनी पुत्री संगीता देवी के साथ पंजाब नेशनल बैंक से पचास हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी। बैंक से ही एक युवक उसके साथ बाजार तक आया था। बीच बाजार में शिव-दुर्गा मंदिर के पास वह अपने साथियों के साथ महिला को रुमाल में बंधा दो लाख रुपये देकर उसके पचास हजार रुपये लेकर बस पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ठगों की पहचान के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…