परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को मनरेगा पीओ सह बीडीओ रज्जन लाल निगम की अध्यक्षता में बसांव, कन्हौली, मोलनापुर तथा सरेयां श्रीकांत सहित चार पंचायतों के मनरेगा मेठाें की बैठक हुई। बैठक में पंचायतों के मनरेगा मेठों के चयन में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। इसमें जीविका दीदी तथा अन्य योग्य महिलाओं को चयन किया गया है, ताकि उनको रोजगार का अवसर प्राप्त हो सके। मनरेगा में एक मेठ के अधीन 20 से 40 मजदूर के बीच में मजदूर कार्य करेंगे, जिसकी मानिटरिंग तथा अन्य कार्य मेठ द्वारा किया जाएगा।
महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा ताकि उसी गांव में मनरेगा से रोजगार मिल सके। चयन प्रक्रिया के बाद चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक उपकरण यथा फीता, कलकुलेटर, पेन, डायरी तथा बैग आदि भी उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर मनरेगा लेखापाल उदय सिंह, सभी पंचायतों के पंचायत रोजगार सेवक रामानंद महतो, मनोरमा कुमारी, रूबी देवी, विकाश कुमार आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…