सिवान: पंचायत उपचुनाव को ले चुनाव सामग्री का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में विभिन्न पदों के लिए 25 मई को होने वाले मतदान को ले मंगलवार को चुनाव कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया गया तथा कई आवश्यक निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार गुठनी प्रखंड में मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। यह जानकारी देते हुए बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि प्रखंड में सिर्फ जतौर पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए कुल 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्री वितरित कर दिया गया है। साथ ही सभी बूथों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। 25 मई को मतदान होगा तथा 27 मई को मतगणना कराई जाएगी। इस मौके पर सभी मतदान कर्मी उपस्थित थे।वहीं आंदर प्रखंड के जयजोर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में होनेवाले मतदान को लेकर मंगलवार को बीडीओ कुणाल कुमार की देखरेख में मतदान कर्मियों के बीच मतदान सामग्री का वितरण किया गया। बीडीओ ने बताया कि इस चुनाव में 15 कर्मियों को लगाया गया है। 24 मई को कर्मियों के बीच ईवीएम का वितरण किया जाएगा।

25 मई को होगा वार्ड सदस्य पर चुनाव 740 मतदाता मत का करेंगे मतदान

जयजोर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में 25 मई को वार्ड सदस्य पद के लिए मतदान होगा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बीडीओ ने बताया कि वार्ड संख्या 14 में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। इस वार्ड में 25 मई को 740 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026