परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बरवा कला गांव में शुक्रवार की शाम बोलेरो की चपेट में आने से बैजूबरहोगा निवासी उदित साह के पुत्र गुड्डू साह की मौत हो गई थी। गुड्डू के शव पोस्टमार्टम के गांव पहुंचते ही स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी सीमा देवी, मां सोनामती देवी तथा अन्य स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक को एक पांच साल का पुत्र है तथा दो पुत्रियों में एक दो साल का तथा दूसरी छह माह की है। गुड्डू घर का कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा एवं गांव में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि तीन साल पहले इसी बरवां धरीक्षणा बाबा के पास मृत गुड्डू के भाई रामबाबू साह की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। समाचार प्रेषण तक पीड़ित परिवार द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…