परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी गांव स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी लूट कांड के उद्भेदन के लिए थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में सीएसपी संचालक फिरोज मंसूरी के आवेदन पर तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी गई है।
घटना के दूसरे दिन भी गांव में दहशत का माहौल था। ज्ञात हो कि शुक्रवार को सोंधानी गांव स्थित ग्रामीण बैंक के सीएसपी से एक अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कार्यालय में प्रवेश कर कर्मी इंदु कुमारी को हथियार का भय दिखा कैश काउंटर में रखे 72 हजार रुपय, दो लैपटाप एवं एक मोबाइल लूट फरार हो गए थे। सुनसान जगह पर संचालित हो रहे सीएसपी लूट के बाद महिला कर्मी द्वारा शोर मचाए जाने पर लोग जब तक पहुंचते बदमाश फरार हो गए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…