परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे डा. राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल सोमवार को सिवान बनाम छपरा टीम के बीच खेला गया। इसमें सिवान की टीम आठ विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। टास जीत कर सिवान की टीम छपरा टीम को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया।
बल्लेबाजी करने उतरी छपरा की टीम 17.3 ओवर में 145 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी सिवान टीम 12 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के बाद सिवान की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। खेल के अंपायर राजेश यादव तथा रिजवान अंसारी, स्कोरर बिट्टू सिंह तथा उद्घोषक विक्रांत यादव थे। इस मौके पर काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…