परवेज अख्तर/सिवान: प्रदेश में आठ वर्षाें से लंबित सचिवालय, समाहरणालय, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों में कार्यालय परिचारी अनुसेवी, अनुदेशकों के पदों पर तीस दिनों में नियुक्ति होगी। नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव के पत्र के आलोक में पैनल अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन पश्चात विभिन्न विभागों के सचिव द्वारा पत्र निर्गत कर श्रम संसाधन विभाग पटना को भेज दिया गया है। पत्र के आलोक में चयनित मेधा सूची नियोजनालय से कार्यानुभव जांचोपरांत संबंधित विभाग की वेबसाइट पर सूची अपलोड कराते हुए 30 दिनों के अंदर नियुक्ति पत्र निर्गत कर अभ्यर्थियों को डाक सेवा या ईमेल के माध्यम से सूचित का निर्देश दिया गया है।
पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा पैनल के आधार पर किया जाता था, लेकिन राज्य सरकार द्वारा रोक लगा दी गई थी जिसको लेकर बहाली मे लंबा पेच फंस गया था। अब न्यायालय के आदेश के बाद पेच समाप्त हुआ। 30 दिनों के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। यह नियुक्ति प्रकिया राज्य के छह जिलों में प्रभावी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…