परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के सिपाह स्थित शिव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। इस मौके पर सोहर की गूंज से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाल रूप कृष्ण की पूजा-अर्चना, आरती कर प्रसाद अर्पित किया। इस दौरान महिलाओं ने सोहर व भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
ज्ञात हो कि आचार्य विवेक तिवारी के नेतृत्व में सुबह- शाम पूजा पाठ, हवन आदि का कार्यक्रम चल रहा है। महिलाएं भगवान कृष्ण को पालने पर झूला रही थी और सोहर गा रही थी। इस मौके पर महिलाओं ने “यशोदा हरि पालने झुलावे, बांके झूला सिया सजन कारि’ समेत अन्य भजन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मंदिर में पूरे दिन व रात चहल-पहल देखने को मिला।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…