सिवान: आधार सीडिंग में लापरवाही को ले तीन प्रखंडों के आपूर्ति निरीक्षक से शोकाज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 से आच्छादित लाभुकों का अनिवार्य रूप से आधार सीडिंग करने के मामले में बरती गई लापरवाही और शिथिलता के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के तीन आपूर्ति निरीक्षकों से शोकाज किया है। जिन प्रखंडों के आपूर्ति निरीक्षकों से शोकाज किया गया है, उनमें दरौली, हसनपुरा व सिवान सदर शामिल है। डीएसओ ने कहा है कि तीन दिनों के भीतर संतोषप्रद स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित आपूर्ति निरीक्षकों का वेतन अवरुद्ध करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक लाभुकों का 30 सितंबर तक हर हाल में आधार सीडिंग कर लेना है, परंतु दरौली, हसनपुरा व सिवान सदर में आधार सीडिंग का कार्य की गति धीमी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिवान सदर में 85. 19 प्रतिशत, हसनपुरा में 85.03 प्रतिशत तथा दरौली में 84.42 प्रतिशत लाभुकों का ही आधार सीडिंग हुआ है। जबकि सदर अनुमंडल के प्रखंडों के आधार सीडिंग का औसत प्रतिशत 86.24 प्रतिशत है। वहीं महाराजगंज अनुमंडल के प्रखंडों का आधार सीडिंग का प्रतिशत 86.6 प्रतिशत है। बीते दिनों जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने आधार सीडिंग की धीमी गति को गंभीरता से लिया था। बताते चलें कि जिला में खाद्य सुरक्षा योजना का 27,87,865 लोगों को लाभ मिलता है, जबकि 24,14,332 लोगों का ही आधार सीडिंग है। शेष बचे 3,73,533 लोगों का 30 सितंबर तक आधार सीडिंग किया जाना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026