परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर ग्रामीणों ने बीडीओ से प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजापुर कन्या के एक शिक्षक पर नशे में विद्यालय आने का आरोप लगाया। बीडीओ रज्जन लाल निगम ने इसकी सूचना थाने को दी। मौके पर पुलिस विद्यालय पहुंची और उक्त शिक्षक को नशे की हालत में हिरासत में लेकर थाना लाई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त शिक्षक से पूछताछ की जाएगी।
ज्ञात हो कि ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ रज्जन लाल निगम छह दिसंबर को इस विद्यालय में जांच करने गए थे। इस दौरान चार शिक्षकों में दो ही शिक्षक उपस्थित थे। दो शिक्षक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन 12 दिसंबर तक स्पष्टीकरण नहीं मिला। विद्यालय में 110 बच्चे नामित हैं इसमें 60 बच्चों की उपस्थिति दिखाई गई थी लेकिन वास्तव में विद्यालय में 40 बच्चे ही उपस्थित थे। जांच के दौरान मध्याह्न भोजन में भी कोई गुणवत्ता नहीं थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…