परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड में खाद की कालाबाजारी रोकने तथा महंगे दर पर खाद बेचने की सूचना पर बीएओ विक्रम मांझी ने कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों के साथ बैठक की। इस दौरान इस खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए एक समिति की गठन की और दो टीम बनाकर निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यूरिया का सरकार द्वारा निर्धारित दर 267 रुपया है।
ऐसी सूचना मिल रही है कि गुठनी में महंगे दर पर यूरिया बेची जा रही है। निगरानी टीम द्वारा सभी खाद दुकानदारों पर निगरानी की जाएगी। अधिक दाम पर खाद बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कृषि समन्वयक नित्यानंद तिवारी, विकास यादव, किसान सलाहकार मुस्तकीम अंसारी, राजेश शर्मा, प्रमोद कुमार समेत दर्जनों कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…