बसंतपुर: कचरा प्रबंधन इकाई का विधायक ने किया उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के कन्हौली में शुक्रवार को विधायक देवेशकांत सिंह ने ठोस व तरल अवशिष्ट कचरा प्रबंधन इकाई का उद्घाटन फीता काट कर किया। विधायक ने कहा कि ओडीएफ फेज-दो के अंतर्गत कन्हौली पंचायत के 15 वार्ड के प्रत्येक घरों में सूखा एवं गिला कचरा एकत्रित करने के लिए 10-10 लीटर के दो-दो डस्टबिन का वितरण किया जाना है। उन्होंने प्रत्येक घरों से ठोस एवं तरल कचरा एकत्रित करने के लिए 15 ठेला एवं एक ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक ने कहा कि इसके लिए एक पर्यवेक्षक और 30 स्वच्छताग्राही सहित कुल 35 व्यक्ति कार्य करेंगे जो प्रतिदिन अल सुबह प्रत्येक घरों से कचरा लेकर कचरा प्रबंधन केंद्र में लाकर रखेंगे और यहां से गिला कचरा अलग और सूखा कचरा अलग रखा जाएगा और इससे जैविक खाद तैयार किया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ रज्जन लाल निगम, प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, मुखिया रंजू सिंह, साेनू सिंह, प्रोग्राम पदाधिकारी मुकेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संजीव सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024