परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को जीपीडीपी को लेकर बैठक हुई। आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) निर्माण किए जाने पर चर्चा हुई। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने कहा कि इस बार स्वच्छता के प्रति ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। साथ ही लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण पर विशेष चर्चा हुई।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जनगणना, सर्वे जैसी मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में लेखापाल चंद्रशेखर सिंह, राजीव कुमार, विनय शर्मा, मुखिया निरंजन सिंह, सर्फुद्दीन अंसारी, नैमुल हक सिद्दीकी, मंसूर आलम, उमा देवी, मुखिया प्रतिनिधि वीरन यादव समेत विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…