परवेज अख्तर/सिवान: राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा बसंतपुर सीएचसी को प्रदत नई एंबुलेंस को प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, बीडीओ रज्जन लाल निगम व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार रविरंजन ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एंबुलेंस में आक्सीजन के अलावा कई तरह की सुविधा उपलब्ध हैं। एक बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस बसंतपुर अस्पताल को मिलने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि स्थानीय अस्पताल में पूर्व से दो एंबुलेंस थी। अस्पताल का क्षेत्र काफी बड़ा होने से दो एंबुलेंस होने की वजह से काफी असुविधा हो रही थी लेकिन राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा नया एंबुलेंस प्राप्त करा दिए जाने से स्थानीय लोगों को अब सहूलियत होगी। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक सरफराज अहमद, चंदन कुमार, रेमी फर्नांडिस आदि मौजूद थे ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…