परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवधर हाता गांव में रविवार की चोरों ने एक घर में प्रवेश कर नकद 35 हजार, आभूषण समेत तीन लाख 60 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इस संबंध में शिवधर हाता निवासी धर्मेंद्र प्रसाद की पत्नी कांति देवी ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
कांति देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि वह रविवार को भोजन करने के बाद सो गई थी। तभी चोर घर में प्रवेश कर गए तथा कमरे में ताला तोड़ उसमें रखे अलमीरा, बक्सा तोड़ 35 हजार नकद, आभूषण समेत करीब तीन लाख 60 हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। चोर घर से पांच सौ मीटर की दूरी स्थित कुआं के पास टूटे बक्से को फेंक दिए थे। पुलिस मामले छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…