बसंतपुर: फायरिंग करने वाले को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया

  • बभनौली गांव में फायरिंग कर पैदल ही भाग रहा था
  • बभनौली में महिला पर गोली चलाने का आरोपित है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में एक महिला पर गोली चलाने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित स्थानीय ओपी क्षेत्र के बाजितपुर गांव के खुश मोहम्मद का बेटा रहमुद्दीन है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक देसी पिस्टल व खाली मैगजीन बरामद किया है। देशी पिस्टल मेड इन इटली का बताया जा रहा है। घटना को लेकर स्थानीय ओपी प्रभारी सूरज प्रसाद ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था की ड्यूटी में थे। तभी, बसंतपुर पुलिस से उन्हें सूचना मिली की एक आरोपित बभनौली गांव में फायरिंग कर पैदल ही बाजितपुर की तरफ भाग रहा है। इसके बाद ओपी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर भाग रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ाए आरोपित से गहन पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

फायरिंग में एक महिला बाल-बाल बची

बभनौली में फायरिंग में एक महिला बाल-बाल बच गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरुवार की शाम बाजितपुर निवासी खुश मोहम्मद के पुत्र रहीमुउद्दीन अंसारी ने बभनौली गांव में आकर बभनौली निवासी बच्चा राय की पत्नी सुशीला देवी पर फायरिंग कर दी। वह वहां उसके पुत्र को ढूंढ रहा था। जिसमें महिला बाल-बाल बच गई। लोगों के पहुंचने से पहले वह वहां से भाग गया जिसे बाद में लकड़ीनबीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के घर के पास से पिस्टल का एक खोखा बरामद किया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024