परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाइपास इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दूकानदार से हथियारबंद बदमाशों ने बैग छिनने का प्रयास किया। वहीं दूकानदार द्वारा इसका विरोध किए जाने पर बदमाशों ने उसे हथियार दिखाते हुए मौके से भाग निकले। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार राजीव कुमार फतेहपुर बाइपास इलाके में श्रृंगार स्टोर के नाम से एक दूकान का संचालन करते हैं। इधर रोज की तरह शुक्रवार की सुबह करीब 6:20 बजे भी अपनी दूकान खोलने को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान सर्कस ग्राउंड की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश वहां आ पहुंचे और और उनके पास रखा बैग छिनने की कोशिश करने लगे। हालांकि बैग छिनने में सभी नाकाम रहे लेकिन भय पैदा करने को लेकर हथियार दिखाते हुए मौके से बड़हरिया स्टैंड की तरफ फरार हो गए। इस घटना के बाद दुकानदार और उसका पूरा परिवार भय में है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…