बसंतपुर: दुकान का दरवाजा तोड़ नकद समेत 10 हजार की संपत्ति की चोरी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान का दरवाजा तोड़कर छह हजार रुपये नकद समेत 10 हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली गई। इस मामले में दुकान मालिक कड़ही निवासी शंभू प्रसाद के पुत्र रोशन कुमार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में रोशन कुमार ने बताया कि बसंतपुर-महाराजगंज मुख्य पथ पर किराना की दुकान है। शनिवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। तभी चोरों ने दुकान का दरवाजा तोड़कर गल्ले से छह हजार रुपये एवं चार हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली।

घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई जब अपनी दुकान खोलने पहुंचा। देखा कि दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है तथा दुकान में सामन बिखरा हुआ है। गल्ले में रखा छह हजार रुपये गायब है। घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। चोरी की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस घटना के बाद दुकानदारों एवं आसपास के लोगों में आक्रोश देखा गया। दुकान मालिक ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस घटना का जायजा ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026