✍️परवेज अख्तर/सिवान: नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर में रविवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में करीब पांच कट्ठा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि शाहपुर स्थित उच्च विद्यालय सह इंटरमीडिएट कालेज के दक्षिण दिशा में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने अग्निशमन के लिए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को मोबाइल फोन पर सूचना दी।
वहीं पास में मौजूद दो ट्रैक्टर चालकों ने तत्परता दिखाते कुछ दूर आगे से खेत को जोतना शुरू किया और मौजूद लोगों ने जोते जा रहे खेत से मिट्टी उठाकर आग पर डालना शुरू कर दिया। इतने में अग्निशमन वाहन भी घटनास्थल पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। इस अगलगी में विजय चौधरी, हरिहर चौधरी और रामाश्रय चौधरी की फसल को नुकसान पहुंचा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…