परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के नौसाद खां (55) का शव पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी, बेटी, बेटा इरशाद खां व इरफान खां शव को देख विलाप करने लगे. परिजनों के विलाप से जुटे लोगों की आंखें भी नम हो गई. बतातें चले कि मोतिहारी के कोटवां थानाक्षेत्र के गढ़वा-खजुरिया चौक के समीप एनएच 27 पर रविवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नौशाद की मौत हो गई थी.
सूचना पर पहुंची कोटवां थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा. मृतक के पॉकेट में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई. हालांकि शेखपुरा गांव में नौशाद की मौत को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है. वहीं मृतक के परिजन हत्या करने की बात बता रहें है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…