रघुनाथपुर: घर के सामने खड़ी बोलेरो चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के डमनपुरा गांव से बीती रात घर के आगे खड़ी एक बोलेरो चोरी का लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में गाड़ी मालिक दुष्यंत कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी है. गाड़ी मालिक ने अपनी शिकायत में 5 लोगों को आरोपित किया है. शिकायत मिलने के बाद थाना अध्यक्ष तनवीर आलम ने 2 लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाए हैं. गाड़ी मालिक के शिकायत के अनुसार रविवार को रात्रि 1:00 बजे कुछ अज्ञात चोरों द्वारा बोलेरो की खिड़की का लॉक तोड़कर कुछ दूर तक धक्का लगा कर ले गए उसके बाद गाड़ी को स्टार्ट कर फरार हो गए.

गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज से नींद से जाग घर से बाहर निकलते हैं तब तक चोर गाड़ी लेकर तेज रफ्तार से भाग निकले. गाड़ी मालिक में अपनी शिकायत में लिखा कि चोरों का पीछा करते तब तक चोर बड़ी तेजी से गाड़ी लेकर निकल चुके थे मुरारपट्टी कृषि फार्म पीछा करते आए वहां से कुछ पता नहीं चल सका. इस मामले में थाना प्रभारी मोहम्मद तनवीर आलम ने बताया कि गाड़ी मालिक के लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई की जा रही है. कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना में लाई गई है. जिन्हें संदेह के आधार पर पूछताछ किया जा रहा है समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024