बसंतपुर: ट्रैक्टर से धक्का लगने से बाइक सवार दो महिला सहित तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुंहफोरा गांव स्थित एनएच 227 ए पर मंगलवार को ट्रैक्टर से धक्का लगने से बाइक सवार दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गश्त में निकले एसआइ दीपक कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान थाने क्षेत्र के करही शामपुर निवासी सलीम अंसारी की पत्नी रसूलबानी बीबी, पुत्र नेसार अंसारी तथा पुत्री खुशबू नेशा के रूप में हुई। बताया जाता है कि नेसार अंसारी अपनी बहन का इलाज करा अपनी मां व बहन के साथ बाइक से घर लौट रहे थे तभी जैसे ही मुंहफोरा तीनमुहानी के समीप एनएच 227ए के समीप पहुंचे एक ट्रैक्टर से धक्का लग गया जिससे घायल हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026