परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत भवन में मनरेगा मजदूरों का निबंधन कार्य शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि सभी पंचायतों में ही आरटीपीएस काउंटर निबंधन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां निशुल्क जाति/निवास/आय प्रमाण पत्र आनलाइन किया जा रहा है वहीं मजदूर निबंधन के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में मात्र 50 रुपये शुल्क निर्धारित किए गए हैं।
जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार 15 दिन में 15 हजार मजदूरों का निबंधन करना है लेकिन जानकारी के अभाव में मात्र करीब 60 मजदूर ही निबंधन करा पाए हैं। बताया कि यह कार्य एक जून से आरंभ है जो 15 जून तक चलेगा। मनरेगा मजदूरों सहित सभी तरह के लोग जो मजदूरी का कार्य गांव देहात में या शहरों में जाकर करते हैं, सभी लोगों के लिए बिहार सरकार द्वारा मजदूरों का निबंधन कराया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…