परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी में एसएच-73 पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। घटना के बारे में बताया जाता है कि दो बाइक सवार आमने सामने टक्करा गए। जिसमें तीन जख्मी हो गए। सीवान से लौट रहे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने ऑन दी स्पॉट तीनों को सवारी मुहैया कराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां तीनों का इलाज कराया गया।
घायल व्यक्ति मोलनापुर का रविंद्र राम व दीपक कुमार पिता-पुत्र बताए जाते हैं। वहीं तीसरा व्यक्ति महाराजगंज थाना क्षेत्र के कसदेवरा बांगरा निवासी सोनेलाल साह का पुत्र जयप्रकाश साह है। तीनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में किया गया। चिंताजनक स्थिति को देखते हुए दीपक कुमार व जयप्रकाश साह को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…