मैरवा में चार लाख रुपये की शराब बरामद

  • दो दिन में पांच लाख की शराब बरामद हुई
  • शराब के साथ हरियाणा के दो युवक धराए

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में शराब पकड़े जाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। मंगलवार को पुलिस ने कार व एक स्कूटी से 480 लीटर शराब बरामद की है। शराब के साथ पुलिस ने पांच कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये शराब का मूल्य लगभग चार लाख रुपया है। शराब हरियाणा की बनी हुई है। धरनी छापर चेकपोस्ट पर जांच के दौरान कार व एक स्कूटी से शराब बरामद की गयी। एक कार से शराब लेकर आ रहे हरियाणा के रोहतक जिले का मोहित कुमार और अमर मलिक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पुलिस से हरियाणा से शराब लेकर दरभंगा जाने की बात बतायी है।

कारोबारी बिहार के चेक पोस्ट पार करने के बाद सीवान के रास्ते दरभंगा जाने की तैयारी में थे। दरभंगा के एक शराब कारोबारी द्वारा शराब मंगाने की बात बतायी जा रही है। पुलिस दोनों से उनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। धरनी छापर चेक पोस्ट पर शक के आधार पर रोके गये एक स्कूटी से भी शराब बरामद हुई है। सोमवार को भी पुलिस ने बोलेरो से लगभग 980 बोतल बरामद की था। शराब कारोबारी शराब के खेप को वैशाली में जाने वाले थे। दोनों कोरोबारी पटना के रहने वाले हैं। बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर शराब तस्करी बढ़ी है। लगातार बड़े वाहन में हरियाणा में बनी शराब पकड़ी जा रही है। दो दिनों में पुलिस ने पांच लाख की शराब बरामद की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026