बसंतपुर: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छात्रा समेत तीन घायल, दो रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां छात्रा समेत दो की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के विलासपुर निवासी प्रभु साह की पुत्री रीमा कुमार, बसंतपुर थाने के सेंदुरखा निवासी हवलदार महतो तथा चंदन कुमार के रूप में की गई है। इसमें रीमा कुमारी एवं हवलदार महतो को रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि रीमा कुमारी शनिवार की सुबह अपने साइकिल से बसंतपुर पढ़ने जा रही थी तभी कौड़िया नथु मोड़ के पास एनएच 227 ए पर तेज गति से आ रहे स्कार्पियो के सामने आ गई।

छात्रा को बचाने के दौरान स्कार्पियो चालक अनियंत्रित होकर साइकिल में धक्का मारते हुए सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना प्रखंड के सामने के सामने एनएच 227 ए पर घटी। आटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल घायल हो गए।

बताया जाता है कि सेंदुरखा निवासी हवलदार महतो तथा चंदन कुमार को चोरमा अस्पताल से मरीज को भोजन देकर बाइक से घर लौट रहे थे तभी प्रखंड कार्यालय के सामने एक आटो से धक्का लग गया। इस दौरान पीछे से आ रही दूसरे आटो से धक्का लगने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गया जहां हवलदार महतो की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026