सिवान: पुुराने वर्ष को अलविदा कह नव वर्ष के जश्न मनाने की तैयारी में जुटे युवा

विभिन्न मंदिरों व पिकनिक स्पाट पर नए वर्ष का जश्न मनाएंगे युवा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नववर्ष के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। लोग पुराने वर्ष 2022 को अलविदा कह 2023 के स्वागत में जुट गए हैं। नव वर्ष रविवार होने के कारण युवा पर्यटक स्थल कुशी नगर तो कोई वाराणसी, पटना समेत अन्य जगहों पर जाने की तैयारी में हैं तो कुछ जिले के दक्षिणांचल स्थित सरयू नदी दियरा क्षेत्र जाने की तैयारी की योजना बना रहे हैं। वहीं कुछ युवक सिसवन के मेंहदार स्थित महेंद्रनाथ मंदिर, गुठनी के सोहागरा धाम स्थित मंदिर, महाराजगंज जरती मां मंदिर समेत अन्य मंदिरों में जाने की तैयारी में हैं। इसके अलावा जीरादेई स्थित देशरत्न के आवास, बड़हरिया के यमुनागढ़ मंदिर, मैरवा के हरिराम ब्रह्म मंदिर, रघुनाथपुर के नरहन, दरौली के दियरा क्षेत्र आदि जगहों पर जाने की तैयारी में हैं। इसके अलावा दियरा क्षेत्र में खेतों में लगी सरसों के पौधे में लगी पीले फूल का भी आनंंद उठाएंगे।

मंदिरों की साफ-सफाई पूरी

नव वर्ष पर पूजा अर्चना के लिए जिला मुख्यालय स्थित राधा कृष्ण मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों में साफ-सफाई एवं सजावट का काम पूरा कर लिया गया है। इसके आसपास पूजा सामग्री की दुकानें सज चुकी हैं।

गिफ्ट व फूलों सजी दुकान

जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में नववर्ष के आगमन पर गिफ्ट एवं फूलों की दुकानें सज चुकी है। जहां गिफ्ट दुकानों पर विभिन्न प्रकार के उपहार सामग्री सजाए गए हैं वहीं फूलों की दुकान पर गुलाब, बुके, गुलदस्ता तैयार कर सजाए गए हैं जहां लोग अपने मनपसंद सामान खरीद रहे हैंं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026