बसंतपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के समीप एनएच 228ए पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। गश्त पर निकली पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के मुड़वार निवासी सोनू कुमार एवं मोलनापुर निवासी सुदीश कुमार रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुड़वार निवासी सोनू कुमार अपनी बाइक से सुदीश कुमार को उसके घर मोलनापुर पहुंचाने जा रहे थे।

तभी लहेजी गांव स्थित एनएच 227 ए पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। वहीं घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। इस दौरान गश्त पर निकली पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026