बसंतपुर: अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलटा, चालक-खलासी घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित धमई नदी के पास एनएच 227 ए पर मंगलवार की रात गेहूं लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में चालक एवं खलासी दोनों घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान गोरखपुर के सलेमपुर निवासी चालक वीरेंद्र यादव एवं खलासी दीनानाथ राय के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की रात चालक-खलासी ट्रक पर गेहूं लादकर हाजीपुर मंडी ले जा रहे थे। मंगलवार की रात करीब 12 बजे धमई नदी के समीप एनएच 227 पर ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के दक्षिण पलट गया। इसमें चालक व खलासी दोनों घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026