बड़हरिया: डीएम ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

गंदगी देख सीओ को लगाई फटकार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय में बुधवार को अचानक डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, एसउीओ रामबाबू बैठा, डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव, एडीएम जावेद अहसन अंसारी समेत कई पदाधिकारी पहुंचे। पदाधिकारियों के पहुंचते ही पदाधिकारी व कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान डीएम ने प्रखंड कार्यालय में सभी अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने उपस्थित पंजी की भी जांच की और प्रखंड के विभिन्न योजनाओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी प्रखंड और अंचल कर्मी समय से कार्यालय में उपस्थित रहें और आम जनता की समस्या को गंभीरता से सुनें और उनकी समस्याओं को निपटारा करें। डीएम ने जाति आधारित गणना को लेकर भी बड़हरिया में संतुष्ट दिखे। उन्होंने लोगों से जाति आधारित गणना में सहयोग करने की अपील की।

डीएम अंचल कार्यालय निरीक्षण के दौरान गंदगी देख भड़क गए और अंचलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव को फटकार लगाई। वहीं आरटीपीएस काउंटर पर एक प्रमाण पत्र बनाने को लेकर शिकायत मिली थी। उसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई करने को निर्देश दिया। उसके बाद डीएम मनरेगा भवन का निरीक्षण किए, मनरेगा भवन प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के तुरंत बाद कृषि भवन, बाल विकास परियोजना, नगर पंचायत भवन आदि का जायजा लिया तथा कई निर्देश दिए। इस मौके पर अंचलाधिकारी अनिल श्रीवास्तव, बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, राजस्व पदाधिकारी राकेश आनंद, सीडीपीओ केशव कुमार सुमन, चित्रांश कुमार और अंचल एवं प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026