बसंतपुर: शादी के तीसरे रोज से लापता महिला दिल्ली में बरामद

  • हत्या कर शव गायब करने की दर्ज थी एफआईआर
  • 164 के बयान के लिए छपरा कोर्ट में पेश हुई महिला

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के बसंतपुर करही की नेहा कुमारी उर्फ दिव्या को पुलिस ने सोमवार को दिल्ली से बरामद कर लिया है। अजय प्रसाद की पुत्री नेहा कुमारी उर्फ दिव्या की शादी सारण जिले के इसुआपुर निवासी स्वर्गीय ईश्वर दयाल प्रसाद के पुत्र त्रिलोकी प्रसाद के साथ 27 जुलाई को धूमधाम से हुई थी। शादी के तीसरे रोज इनकी पुत्री नेहा कुमारी घर से लापता हो गई। नेहा के पिता उसके ससुरालवालों पर हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगा रहे थे। इस मामले में इसुआपुर थाने में एफआईआर भी दर्ज करायी गई है। इसुआपुर पुलिस द्वारा सीडीआर के आधार पर पीड़िता नेहा कुमारी उर्फ दिव्या को दिल्ली से बरामद कर लिया है।

इसकी खबर बसंतपुर में आग की तरह फैल गई। इसुआपुर थानाध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि पांच दिसंबर को दिल्ली के लिए पुलिस टीम के साथ रवाना हुए। छह दिसंबर को बुरारी दिल्ली से विवाहिता को बरामद कर लिया गया। इस दौरान पीएसआई स्वर्ण सुप्रिया व महिला पुलिसबल थीं। 164 के बयान के लिए महिला को छपरा कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला की बरामदगी के लिए उसके पिता कई बड़े अधिकारियों से गुहार लगा जा चुके हैं। इस मामले में इसुआपुर पुलिस एक अज्ञात मृत महिला का डीएनए टेस्ट भी करवा चुकी है। पीड़िता के परिजन मृत महिला पर अपनी दावेदारी कर रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024