परवेज अख्तर/सिवान: शहर के महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम हाईवे के समीप मंगलवार को बेखौफ बदमाशों ने ई रिक्शा से अपने घर जा रही एक महिला से झपट्टा मार रुपयों से भरा बैग छिन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर घटना के बाद बड़हरिया थाना क्षेत्र के सियाड़ी निवासी दीपक पासवान की पत्नी सह पीड़िता बबिता देवी ने स्थानीय थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि दोपहर 03:30 बजे जिला मुख्यालय के एसबीआई बैंक शाखा से साठ हजार रुपये की निकासी कर घर लौट रही थी। इस बीच पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने उसे अपना शिकार बना डाला। बदमाश पल्सर बाइक पर सवार थे और उनकी संख्या दो थी। महिला ने बताया कि बैग में रुपए के अलावा एटीएम कार्ड व बैंक पासबुक भी था। इधर महिला द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर पुलिस बदमाशों को चिन्हित कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…