बसंतपुर: ट्रेन से गिरने से युवक घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज- मशरख रेल खंड स्थित बड़कागांव हाल्ट से कुछ दूरी पर गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे मशरख जा रही सवारी गाड़ी से गिरने से एक युवक घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान यूपी के कुशीनगर के बांसगांव खास दुदही निवासी सत्यनारायण मदेशिया के पुत्र सुनील मदेशिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुनील मदेशिया सवारी गाड़ी में सवार होकर मशरख की ओर जा रहा था।

इस दौरान वह गाड़ी के गेट पर बैठा था तभी झटका लगने पर नीचे गिर कर घायल हो गया। घटनास्थल के कुछ दूरी पर महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। सुनील को ट्रेन से गिरने पर शोर मचाने लगी तभी जुनेदपुर निवासी एसएन कुमार वहां पहुंचे तथा उस युवक को बाइक से बसंतपुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराए। घायल की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल युवक के मुंह के नीचे व बाएं आंख के ऊपर चोट थी और बांया पैर फ्रैक्चर कर गया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024