परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी एवं आंदर थाने की टीम ने जब्त किए हजारों लीटर देसी शराब को विनष्ट किया। जानकारी के अनुसार गुठनी थाना परिसर में पूर्व के 40 मामलों में जब्त शराब को गुरुवार की शाम को जेसीबी से विनष्ट किया गया। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के आलोक में शराब विनष्ट किया गया है। इस दौरान सीओ शंभूनाथ राम समेत थाना के सभी टीम उपस्थित थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त की गई करीब पांच हजार लीटर शराब की कीमत 85 लाख रुपये है। वहीं आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान के समीप बगीचे में आंदर थाने की टीम ने कई थाना क्षेत्रों से जब्त किए गए हजारों लीटर शराब को विनष्ट किया गया।
मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात आंदर सीओ रामेश्वर राम ने बताया कि आंदर, असांव, सिसवन, चैनपुर ओपी, एमएच नगर, रघुनाथपुर थाने की द्वारा विभिन्न जगहों से हजारों लीटर शराब जब्त किए गए थे जिसे विनष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि शराब एवं इसकी तस्करी पर रोक लगाने में प्रशासन सख्त है। शराब विनष्टीकरण के दौरान थानाध्यक्ष कुमार वैभव, अभिषेक कुमार, अभिनंदन कुमार, राजेश कुमार, तनवीर आलम, पंकज कुमार ठाकुर, एसआइ अवधेश कुमार, प्रदीप कुमार, एएसआइ वीरबहादुर सिंह,पीटीसी सोहेल अली समेत काफी संख्या में पुलिस उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…