परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विजयीपुर में नशीली दवा नही देने पर बीडीसी सदस्य द्वारा एक दुकानदार तथा उसके भाई को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीडित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।दिये गये आवेदन केअनुसार विजयीपुर निवासी विक्की कुमार ने कहा है कि बुधवार की दोपहर आक़ोल्ही पंचायत के बीडीसी सदस्य शिवजी प्रसाद का लड़का अंकित दवा की दुकान पर आकर मुझसे नशीली दवा की मांंग की। बिना डाक्टर की पर्ची के दवा देने से इंकार करने पर मुझसे गाली -गलौज कर घर चला गया। शाम को मेरे घर जाते समय शराब के नशे में शिवजी प्रसाद, उनका लड़का अनिल कुमार अंकु कुमार तथा अंकित कुमार, पत्नी ने रास्ते में मुझे रोक कर मारपीट कर घायल कर दिया। बीच- बचाव करने आए मेरे बड़े भाई तथा बड़े पिताजी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने इसको लेकर मैरवा पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…