परवेज अख्तर/सिवान :- गोपालगंज जिले में वारदात बढ़ गयी है। भोरे में कोल्ड स्टोरेज के मालिक रामाश्रय सिंह की हत्या बुधवार की देर रात कातिब के बेटे की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी. वारदात नगर थाना इलाके के थावे रोड स्थित राजेंद्र बस स्टैंड की है. मृतक तुरकहा टोला निवासी जगनाराण पंडित का 18 वर्षीय पुत्र विरू कुमार था. हत्या के बाद गुरुवार की सुबह लोगों ने जमकर बवाल किया। पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध एनएच 85 को जाम कर नारेबाजी की गयी। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिनमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। परिजनों का आरोप था कि रात में करीब 11.30 बजे मृतक विरू कुमार सासाराम जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में बस स्टैंड के पास आठ-10 युवकों ने रोक लिया और मौजूद पांच हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद पुलिस को रात में सूचना दी गयी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस के विलंब से पहुंचने पर नाराज लोगों ने गुरुवार को हंगामा व प्रदर्शन किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…