Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बसंतपुर में बीईओ के गोल मटोल जवाब से बीडीसी सदस्य भड़के

  • सभागार भवन के सौंदर्यीकरण के बाद बीडीसी की बैठक
  • 2 साल बाद बैठक बुलाने पर विधायक जताई आपत्ति

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख शशिकांत सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, कुमकुमपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार सुमन तथा बैजुबर होगा के मुखिया संदेश महतो ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी से जानना चाहा कि प्रखंड में लगभग 20 शिक्षक ऐसे कार्यरत हैं, जो 5 या 6 माह पर एक दिन स्कूल आते हैं और उनके वेतन का भुगतान होते रहता है, क्या ऐसे शिक्षकों की जानकारी आपको है? एमडीएम का चावल विद्यालय के सभी बच्चों को क्यों प्राप्त नहीं होता है। इस पर बीईओ द्वारा गोलमटोल जवाब दिए जाने पर सदस्य भड़क गए।

विधायक ने कहा कि शिक्षा को व्यवसाय बना दिया गया है।बैठक में जल जीवन हरियाली पर चर्चा की गई। विधायक ने दो साल बाद बीडीसी की बैठक बुलाने पर आश्चर्य व्यक्त किया। बैठक में जो पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे उन पर बीडीओ द्वारा वरीय पदाधिकारियों से निलंबन की कार्रवाई की मांग की गई। उसके बाद प्रवासियों को राशन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया। इस मुद्दे पर मुखिया मुकेश कुमार सुमन तथा संदेश महतो द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। इस पर विधायक ने भी बाहरी लोगों को राशन नहीं मिलने की शिकायत की। बाढ़ प्रभावित लोगों का आंकलन इस हफ्ते पूरा कर लेने और मुआवजा उपलब्ध कराने की बात सीओ सुनील कुमार ने कही। एक प्रश्न के जवाब में बीडीओ मो. आशिफ ने बताया कि राशन कार्ड के लिए जितने भी आवेदन आए थे, अनुमंडल कार्यालय को भेज दिया गया है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार रविरंजन ने कोरोना और स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के सहयोग से ही सफलता हासिल की गई है। जिले में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज बसंतपुर में पाए गए थे और सबों ने कोरोना को पराजित कर दिया। जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने इस पर सहमति जताई। समाचार प्रेषण तक कार्रवाई जारी थी। मौके पर उपप्रमुख कन्हैया यादव, पीओ नीरज कुमार पांडेय, एसआइ शैलेंद्र कुमार राय, मुखिया रंजू सिंह, संजू देवी, बीडीसी मनौवर हुसैन, राजेश कुमार, मनोज प्रसाद, क्यामुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024