Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ग्रामीण क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

बारिश से मौसम हुआ सुहावना

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के विभिन्न प्रखंडों में सोमवार की दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को पिछले 10 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत देने का काम किया। शहर में देर शाम तक बारिश नहीं हुई, लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले बादलों ने अंधेरा होने तक अपना डेरा जमाए रखा था। इस कारण शहर में लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से धान की फसल की सिचाई को चितित किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखने को मिली। इधर, मौसम विभाग ने बिहार के दो जिले के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें छपरा और सिवान शामिल हैं।

बारिश के साथ वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। लोगों को बारिश के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। ताकि वज्रपात की चपेट में आने से लोग बच सकें और हानि की संभावना कम रहे। इस समय धान की फसल के लिए पानी की अत्यंत जरूरत है। क्योंकि धान में अब बाली आने लगी है। इस समय पानी की कमी होगी तो दाने पुष्ट नहीं होंगे। ऊपरी खेतों में कई जगह किसान निजी पंपसेट से सिचाई भी शुरू कर दिए थे। क्योंकि निचले इलाकों में धान की फसल बर्बाद हो ही गई। ऊपरी खेतों में लगी फसल नहीं बच पाई तो बहुत परेशानी हो जाएगी। वहीं आसमान में बादलों के आने से जिले के तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट देखने को मिली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026