मैरवा में बैठक में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भड़के बीडीसी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इसको लेकर पंचायत समिति सदस्य भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जब अधिकारी ही अनुपस्थित हैं तो वे समस्याओं से संबंधित सवाल किससे पूछेंगे और इस बैठक का क्या मतलब है। प्रखंड प्रमुख कमला सिंह भी बैठक में नहीं पहुंची थीं। बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख विनोद यादव ने की। बीडीसी वीर प्रकाश ने प्रखंड परिसर में कार्यालय के निकट पोखरे का सुंदरीकरण और सड़क निर्माण के चल रहे कार्यों पर आपत्ति जताई। कहा कि गुणवत्ता की अनदेखी हो रही है और प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है।

उन्होंने इसमें लूट का खसोट होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से संबंधित सवाल का जवाब कौन देगा। बीईओ बैठक में नहीं आई हैंं। वहीं कई पंचायत समिति सदस्यों ने बिजली विभाग से कोई भी अधिकारी बैठक में नहीं आने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पंचायत समिति की बैठक में अधिकारी नहीं आते हैं तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। थाना से भी कोई पुलिस पदाधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। वहीं आपूर्ति पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग गई। पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि वे भी बैठक में नहीं आए थे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पंचायत समिति सदस्य बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गए और जमकर नारेबाजी की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार और अंचलाधिकारी दिव्यराज गणेश मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026