परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित रामेश्वर धाम मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित राम कथा के चौथे दिन वैदेही सुरभि ने प्रवचन के दौरान कहा कि भगवान का राम का अवतार श्रेतायुग में रावण के अत्याचार को खत्म करने के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि जब जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है भगवान स्वयं अवतार लेते हैं।
उन्होंने कहा कि राम ने रावण के अत्याचार से मानव सभ्यता को बचाने, धर्म को बचाने के लिए अवतार लिया था। सुरभि ने राम रामकथा के दौरान जन्मोत्सव का वर्णन विस्तार से किया। उन्होंने कहा कि सुख दुख दोनों का श्रेय भगवान को देना चाहिए, लेकिन आज के युग में व्यक्ति सफल होता है तो मेहनत दर्शाता है। असफल होने पर ईश्वर को दोषारोपण करता है। ऐसा नहीं करना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…