Gopalganj News in Hindi

उचकागांव में बीडीओ सीओ ने किया किया छठ घाटों का मुआयना, दिया निर्देश

परवेज़ अख्तर/उचकागांव(गोपालगंज):- जिले के उचकागांव प्रखंड के छोटका सांखे, उचकागांव, नवादा परसौनी, सांखे खास, पांडेय मथौली, परसौनी खास सहित एक दर्जन छठ घाटों का सीओ रामवचन राम, बीडीओ संदीप सौरव और थानाध्यक्ष किरण शंकर द्वारा घूम घूम कर निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुखिया से घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। छोटका सांखे छठ घाट पर निरिक्षण के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा घाट पर अवैध रूप से घर बनाकर रह रहे लोगों के विरुद्ध पोखरे में नाली का पानी बहाने के विरुद्ध शिकायत किया गया। जिसे जांच करने के बाद सीओ रामबचन राम द्वारा छठ पर्व को देखते हुए संबंधित लोगों को जल्द से जल्द पोखरे में जाने वाले नाली के पानी को रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान छोटका सांखे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण चौधरी द्वारा जल्द से जल्द छठ घाटों के साफ सफाई के साथ-साथ बैरिकेडिंग करवा लेने का आश्वासन दिया। वहीं सांखे खास पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमेश यादव और नवादा परसौनी के मुखिया अच्छेलाल यादव ने कहा कि छठ व्रतियों कोई परेशानी ना हो इसके लिए छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ-साथ बैरिकेडिंग और रोशनी की व्यवस्था कराई जा रही है। छठ घाट पर आने वाले छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024