Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महाराजगंज में बीडीओ ने की सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बीडीओ नंद किशोर साह ने सेक्टर पदाधिकारियों एवं बीएलओ के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट दें। अपने-अपने क्षेत्र के कमजोर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने सभी बीएलओ को मतदाताओं के बीच मतदान पुर्जा समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह पुर्जा मतदाताओं को ही दें, अन्य दूसरे व्यक्ति को न दें। यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो उन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही अपने-अपने मतदान केंद्रों की व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट देने की बात कही। इस मौके पर सभी सेक्टर पदाधिकारी व बीएलओ उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026