परवेज़ अख्तर/सिवान:
शिवपुर मठिया नहर पुल के निकट मंगलवार को कूड़े के ढेर में लगी आग से वहां रखे गए नगर पंचायत का कूड़ेदान जल गया। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। समझा जा रहा है कि किसी ने कूड़े में आग लगा दी थी। लंबे समय से यहां कूड़े का ढेर लगा हुआ था। गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही थी। नगर पंचायत द्वारा कूड़ा नहीं उठाए जाने से आसपास के लोग नाराज थे।
खुले में आग लगने से डस्टबिन में आग लग गई। बताते हैं कि मैरवा नगर पंचायत द्वारा यहां कूड़ा गिराया जाता है। इसका विरोध स्थानीय लोगों द्वारा कई बार किया जा चुका है। इसको लेकर नगर पंचायत में आवेदन भी दिए गए थे। मैरवा नगर पंचायत के द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कूड़ा यहां गिराए जाने से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। किसी ने इस कूड़े के ढेर को जला दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…